Travels : देहरादून घूमने का बना रहे है प्लान तो इन बर्फबारी जगहों पर जरूर जाए

Samachar Jagat | Friday, 20 Jan 2023 01:59:56 PM
Travels : If you are planning to visit Dehradun, then definitely visit these snowy places.

पहाड़ों को करीब से देखना सभी को आनंदमय होता है और पहाड़ों से सभी दृश्य को देखना काफी सुन्दर लगता है। आप भी रोमांचक चीजें करना चाहते हैं और बर्फबारी का बेहद करीब से देखना चाहते हैं तो एक बार देहरादून जरूर जाएं।  

1. चकराता

चकराता हिल स्टेशन दिसंबर से जनवरी तक टूरिस्ट से भरा हुआ रहता है। यह बर्फबारी के लिए पॉपुलर जगहों में से एक है। ऊंचे पहाड़ों, घास के मैदानों और बड़े देवदार के पेड़ों से घिरा यह स्थान आपकी यात्रा में आकर्षण जोड़ने के लिए काफी है।

2. औली
 
औली एक ऐसी जगह जहां आपको बर्फ मिलना तय है। औली उत्तराखंड का एक छिपा हुआ रत्न है। यह एक स्की रिसॉर्ट है जहां आप बर्फ का बेहतरीन अनुभव ले सकते हैं। आपके चारों ओर हिमालय और दूर-दूर तक फैले जंगलों का विहंगम दृश्य नजर आते है। स्कीइंग के शौकीनों के लिए औली घूमने का सबसे अच्छा समय सर्दियों का होता है।

3. धनौल्टी
 
धनौल्टी गढ़वाल हिमालय श्रृंखला की तलहटी में स्थित एक जादुई हिल स्टेशन है। यह भारत की राष्ट्रीय राजधानी के करीब है और समुद्र तल से 2286 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। यहां ऊंचे हिमालय के खूबसूरत नजारे देखने को मिलेंगे। दिसंबर और जनवरी में होने वाली बर्फबारी का लुत्फ उठाने के लिए आप भी एक बार धनोल्टी जरूर जाएं।

4. चोपता


 
उत्तराखंड में चोपता एक ऐसी जगह है जो बर्फबारी के मौसम में टूरिस्ट्स को सबसे ज्यादा पसंद आती है। समुद्र तल से 2 हजार मीटर से अधिक की ऊंचाई पर स्थित चोपता अपने मनमोहक दृश्य के लिए भी प्रसिद्ध है। बर्फबारी के दौरान चोपता की खूबसूरती चरम पर होती है।  आपको बता दें कि चोपता की खूबसूरती की वजह से इसे उत्तराखंड का मिनी स्विट्जरलैंड भी कहा जाता है। चोपता में आप तुंगनाथ मंदिर और कंचुला कोरक कस्तूरी मृग अभयारण्य जैसे स्थानों की यात्रा कर सकते हैं। इसके अलावा आप यहां स्नो राइड का मजा भी ले सकते हैं।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.