Travels : दिल्ली एनसीआर में पॉपुलर है ये बेस्ट चर्च

Samachar Jagat | Monday, 19 Dec 2022 03:01:52 PM
Travels :  This best church is popular in Delhi NCR

क्रिसमस का त्योहार ढेर सारी खुशियां, मिठाई, चॉकलेट, मस्ती लेकर आता है। ऐसे में बच्चों का भी क्रिसमस की छुट्टियों में घूमने का मन करता है और पेरेंट्स भी अपने बच्चों को कहीं घुमाने ले जाते हैं।  ऐसे में अगर आप क्रिसमस के मौके पर दिल्ली के आसपास कुछ अच्छा ढूंढ रहे हैं तो हम आपके लिए लेकर आए हैं पांच ऐसे चर्च जहां आप जा सकते हैं।

 
 दिल्ली एनसीआर में चर्चों की सूची दी गई है जहां क्रिसमस बहुत धूमधाम से मनाया जाता है।

सेक्रेड हार्ट कैथेड्रल चर्च- सेक्रेड हार्ट कैथेड्रल चर्च दिल्ली शहर का सबसे प्रसिद्ध चर्च है। यहां घूमने के लिए ईस्टर और क्रिसमस सबसे अच्छा समय है, क्योंकि यहां क्रिसमस पर कई बड़े सेलिब्रेशन ऑर्गनाइज किए जाते हैं।

 
सेंट जेम्स चर्च- पहले स्किमर चर्च के नाम से जाना जाता था, सेंट जेम्स चर्च  दिल्ली का सबसे पुराना चर्च है। इसकी शुरुआत कर्नल जेम्स स्किनर ने की थी, जिनके नाम पर इसका नाम पड़ा। यह कश्मीरी गेट इलाके में स्थित है। 1931 में भारत के वायसराय, 1961 में महारानी एलिजाबेथ द्वितीय और 1995 में कैंटरबरी के आर्कबिशप सहित कई लोगों ने इस चर्च का दौरा किया है।
 


सेंट थॉमस चर्च- सेंट थॉमस चर्च भी क्रिसमस पर जाने के लिए एक पॉपुलर चर्च है। सेंट थॉमस चर्च का निर्माण 1972 में किया गया था और तब से यह भक्तों की भीड़ को आकर्षित कर रहा है। इमारत का डिजाइन मुगल संरचनाओं से लिया गया है जो इसे अन्य चर्चों से अलग बनाता है। यह आरके पुरम में स्थित है।
 


सेंट ल्यूक चर्च- डिफेंस कॉलोनी दिल्ली में बना सेंट ल्यूक चर्च भी एक बेहतरीन जगह है, जहां क्रिसमस पर खूब रोशनी और सजावट की जाती है और कई कार्यक्रम भी होते हैं। यदि आप मध्य साउथ दिल्ली में रहते हैं या इस क्षेत्र के आसपास यात्रा कर रहे हैं, तो कुछ समय अवश्य निकालें और यहाँ जाएँ।
 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.