Tulsi Worship : तुलसी माता की पूजा करना होता है बहुत शुभ, इस तरह से करें पूजा

Samachar Jagat | Friday, 27 Jan 2023 02:21:25 PM
Tulsi Worship : Worshiping Tulsi Mata is very auspicious, worship in this way

हिंदू धर्म में तुलसा जी की पूजा करना बहुत शुभ माना जाता है। तुलसा जी की पूजा करने से भक्तों को विशेष फल की प्राप्ति होती है और उनकी हर मनोकामना पूरी होती है। 

माता तुलसी की पूजा से धन, सुख, समृद्धि और शांति की प्राप्ति होती है। चूँकि माँ तुलसी भगवान विष्णु को अत्यंत प्रिय हैं इसलिए इनकी पूजा करने से भगवान विष्णु भी प्रसन्न हो जाते हैं।

तुलसी की पूजा कैसे करें 

सबसे पहले सुबह जल्दी उठकर स्नान करें, इसके बाद तुलसी के पौधे पर जल चढ़ाएं। जल के बाद तुलसी माता के पत्तों पर सिंदूर लगाएं। संभव हो तो पूजा के बाद तुलसी की माला का जाप करें। शाम के समय तुलसी के पौधे के पास घी का दीपक जलाकर रखें। जो भक्त सच्ची श्रद्धा और लगन से उनकी पूजा करते हैं, उन पर भी देवी लक्ष्मी की विशेष कृपा होती है।

तुलसी पूजा के बिना कोई भी कार्य अधूरा माना जाता है। क्योंकि माता तुलसी भगवान विष्णु को अत्यंत प्रिय हैं इसलिए भोग लगाते समय तुलसी के पत्तों का प्रयोग जरूर करें। तुलसी की मात्रा को बहुत ही पवित्र माना जाता है इसलिए कोशिश करें कि अपने घर में तुलसी का पौधा लगाएं। माना जाता है कि इस पौधे को घर के आंगन में लगाने से घर में सुख-शांति आती है और अपार लाभ भी होता है।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.