- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। भारत में लोगों द्वारा वास्तुशास्त्र पर बहुत ही विश्वास किया जाता है। वास्तुशास्त्र के अनुसार, ऐसी कई चीजें है जिन्हें घर में रखना सही नहीं माना जाता है। माना जाता है कि इन चीजों को घर में रखने से नकारात्मकता आती है।
आज हम उन्हीं चीजों के बारे में बात करने जा रहे हैं जिन्हें घर में रखने से जीवन में विपदाएं आने की संभावना रहती हैं।
वास्तुशास्त्र के अनुसार, घर में नटराज की मूर्ति रखना सही नहीं। इस मूर्ति में भगवान शिवजी तांडव नृत्य की मुद्रा में होते हैं, जो कि विनाश का परिचायक है।
घर में खराब टीवी, फ्रीज, कंप्यूटर आदि उपकरणों को भी नहीं रखना चाहिए। इन चीजों से भी घर में नकारात्मकता आती है। वहीं वास्तुशास्त्र के अनुसार, घर में महाभारत की तस्वीर को रखना भी सही नहीं है।