- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। रंगों का त्योहार होली दो दिन बाद आने वाला है। यानी इस बार होली का त्योहार रविवार को देश भर में मनाया है। इसी दिन प्रहलाद को मारने के लिए बुआ होलिका उसे लेकर आग में बैठी थी। इस दौरान प्रह्लाद तो बच गया, लेकिन होलिका जल गई थी।
आज हम आपको वास्तु के हिसाब से होली की राख का महत्व बताने जा रहे हैं। इसकी राख का बड़ा महत्व माना जाता हैं। वास्तु के हिसाब से होलिका दहन की राख घर के लिए बहुत ही शुभकारी साबित हो सकती हैं। जिसके माध्यम से जीवन की कई समस्याओं को दूर किया जा सकता हैं।
होलिका दहन के बाद जब आग ठंडी हो जाए तो वहां से थोड़ी सी राख घर लाकर इसमें काली सरसों मिलाकर घर के चारों ओर छिडक़ना शुभ रहता है। कहा जाता हैं कि इससे घर में नकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश नहीं हो पता है। घर प्रत्येक प्रकार की बुरी नजरों से दूर ही रहेगा। वहीं इस राख का तिलक लगाने से व्यक्ति की नजर दोष से रक्षा होती है।