Vastu Tips: नए साल पर कर लें तांबे के कलश से जुड़ा ये उपाय, चमक जाएगी किस्मत

Hanuman | Wednesday, 25 Dec 2024 05:17:44 PM
Vastu Tips: Do this remedy related to copper urn in the new year, luck will shine

इंटरनेट डेस्क। तांबे के कलश का वास्तु शास्त्र में बहुत ही शुभ माना जाता है। आप नए साल के मौके पर इससे जुड़ा एक उपाय कर अपनी किस्मत को चमका सकते हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर के मध्य भाग को ब्रह्म स्थान बोला जाता है।

इस जगह देवी-देवताओं की शक्ति निवास करती हैं। इस कारण से इस स्थान में तांबे के कलश में पानी भरकर रखना शुभ होता है। ऐसा करने से ऊर्जा का प्रवाह घर में आसानी से होता है। तांबा सकारात्मकता का प्रतीक माना जाता है। ये छोटा सा उपाय करने से आपके घर में सुख-समृद्धि आ सकती है। जीवन की कई परेशानियों का अंत भी हो जाएगा।

जल का प्रतिनिधित्व चंद्रमा द्वारा किए जाने से मानसिक शांति भी आपको प्राप्त होती है। वहीं आपकी आर्थिक परेशानियां भी दूर हो जाएगी। आपको नए साल के मौके पर ये वास्तु उपाय जरूर ही कर लेना चाहिए। इससे आपके जीवन में  कई सकारात्मक बदलाव आएंगे।

PC:  abplive, hindi.oneindia, samacharnama
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें
Disclaimer: This content has been sourced and edited from [indiatv]



 


Copyright @ 2025 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.