- SHARE
-
लाइफस्टाइल डेस्क। क्या आप भी वजन घटाने के लिए कई उपाय अपना चुके हैं? फिर भी वजन कम नहीं हो रहा है? वजन घटाना और बढ़ाना दोनों ही हमारी लाइफस्टाइल से जुड़े सवाल हैं। हम लाइफस्टाइल में बदलाव लाकर ही वजन बढ़़ा और घटा सकते हैं। हेल्दी डाइट और वर्कआउट वेट लॉस का अचूक फॉर्मूला है। डाइट में भी कुछ खास फल और सब्जियां ऐसे होते हैं, जो आपकी वेट लॉस यात्रा की गति बढ़ा देते हैं। ऐसा ही एक फल है चीकू। अपने अनोखे रंग और महक के कारण हालांकि बहुत कम लोग इसे पसंद करते हैं।
तो आइये आज जानते हैं चीकू के स्वास्थ्यवर्धक फायदों के बारे में...
एक नये शोध के मुताबिक एक आश्चर्यजनक तथ्य सामने आया है कि विश्व की 76 प्रतिशत आबादी यानी करीब 5.5 अरब लोग मोटापे के शिकार हैं। शोधकर्ताओं ने आगाह किया है कि यह धीरे-धीरे विकराल रुप लेता जा रहा है। लेकिन अच्छी खबर यह है कि हमारे आस पास कई ऐसे फूड्स मौजूद हैं, जो मोटापे से राहत पाने और वजन कम करने में आपकी मदद कर सकते हैं। उन्हीं में से एक फूड है चीकू या सापोडिला।
मोटे और अधिक वजन होने के कारण विभिन्न बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। शरीर के सामान्य वजन को बनाए रखने से मोटापे से जुड़ी कई बीमारियों के जोखिम को कम करने में मदद मिलती है। इसलिए, अधिक वजन वाले या मोटे व्यक्तियों को उचित आहार और व्यायाम की मदद से अपना वजन कम करना चाहिए।
चाकू के फायदे
1. चीकू का सेवन लेप्टिन प्रतिरोध को कम करने में मदद करता है।
2. चीकू वसा कोशिकाओं में ट्राइग्लिसराइड्स के भंडारण को कम करने में मदद करता है। इसके अलावा, क्योंकि इस फल में उच्च मात्रा में डाइट्री फाइबर होते हैं। यह तृप्ति (परिपूर्णता की भावना) प्रदान करता है।
3. वजन घटाने के लिए चीकू फल को कैलोरी प्रतिबंधित आहार के हिस्से के रूप में शामिल किया जा सकता है।
4. इस अनोखे फल का हमारे शरीर के वजन पर कोई सीधा प्रभाव नहीं पड़ता, लेकिन यह अप्रत्यक्ष रूप से हमें बहुत अधिक वसा जलाने में मदद कर सकता है।
5. स्वस्थ पाचन को बढ़ावा देता है। पेट हमेशा सही रहता है।
6. मल त्याग में सहायता करता है।
7. शरीर को डिटॉक्सीफाई करता है।