Hair Care Tips: केराटिन और स्मूदिंग ट्रीटमेंट में क्या अंतर है?, जानने के बाद ही करवाएं

Samachar Jagat | Friday, 27 May 2022 04:18:01 PM
What is the difference between keratin and smoothing treatment?, get it done only after knowing

खूबसूरत बाल पाने के लिए लड़कियां आजकल महंगे हेयर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करती हैं और यहां तक ​​कि हेयर ट्रीटमेंट के लिए सैलून भी जाती हैं। लड़कियां अपने बालों को आकर्षक बनाने के लिए कई तरीके अपनाती हैं। जी हां और कई लड़कियां बालों पर केराटिन और हेयर स्मूदनिंग भी करवाती हैं। हालांकि हकीकत में ज्यादातर लड़कियों को हेयर केराटिन और स्मूदिंग ट्रीटमेंट में फर्क नहीं पता होता है। आज हम आपको इसी के बारे में बताने जा रहे हैं।

हेयर केराटिन ट्रीटमेंट- केराटिन बालों पर किया जाने वाला एक प्राकृतिक हेयर ट्रीटमेंट है। इसमें प्राकृतिक उत्पादों के इस्तेमाल से बालों का रूखापन दूर होता है। इसके साथ ही केराटिन ट्रीटमेंट के दौरान बालों पर प्रोटीन की एक परत लगाई जाती है। जिससे आप घुंघराले बालों से छुटकारा पाकर बालों को प्राकृतिक रूप से चमकदार बना सकते हैं।


 
हेयर स्मूदिंग ट्रीटमेंट- बालों को स्मूद करना बालों के लिए सबसे अच्छा ब्यूटी ट्रीटमेंट माना जाता है। जी हां और इस दौरान बालों को स्ट्रेट और शाइनी लुक देने के लिए कई केमिकल प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल बालों पर किया जाता है। इसके साथ ही बालों को स्मूद करने से बाल काफी मुलायम और रेशमी भी लगते हैं। अब हम आपको हेयर स्मूदिंग और हेयर केराटिन ट्रीटमेंट में अंतर बताते हैं।

समय में होता है अंतर- बालों की केराटिन और स्मूदिंग के समय में बड़ा अंतर होता है। जी हां, हेयर केराटिन बालों पर 3-6 महीने तक असरदार रहता है। हालांकि, बालों को स्मूद करने से बाल कई सालों तक सीधे, रेशमी और चमकदार रहते हैं।

मूल्य अंतर- प्राकृतिक उत्पादों के उपयोग के कारण बालों केरातिन उपचार सस्ता है। हालांकि, कई केमिकल प्रोडक्ट्स से बालों को स्मूद करना बालों के लिए काफी महंगा इलाज साबित होता है।

बालों के लिए बेहतर इलाज- बालों के लिए केराटिन को बालों के लिए परफेक्ट माना जाता है। दरअसल इसमें इस्तेमाल होने वाले प्राकृतिक उत्पाद बालों को नुकसान नहीं पहुंचाते हैं। वहीं बालों को स्मूद करने के लिए बालों का स्वस्थ होना भी जरूरी है इसके साथ ही स्मूदिंग ट्रीटमेंट बालों पर लंबे समय तक असरदार रहता है।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.