Winter skincare : बादाम के तेल से होते है 5 फायदे

Samachar Jagat | Monday, 21 Nov 2022 04:03:41 PM
Winter skincare: 5 benefits of almond oil

सर्दियों में स्किन रूखी हो जाती है और बेजान भी नजर आने लगती है। लगातार मॉइश्चराइजर लगाने से स्किन पर धूल-मिट्टी भी चिपक जाती है जिससे स्किन टैन भी हो जाती है। इसलिए सर्दियों में स्किन की अच्छे से देखभाल करने की जरूरत होती है। स्किन की देखभाल के लिए विटामिन ई से भरपूर बादाम के तेल का इस्तेमाल किया जा सकता है। यह सर्दियों में स्किन को पोषण देने के साथ-साथ खूबसूरत भी बनाता है।

सर्दियों में बादाम का तेल इस्तेमाल करने के 5 फायदे:

डार्क सर्कल्स: आंखों के नीचे के डार्क सर्कल्स को खत्म करने के लिए ठंड में बादाम का तेल लगाना चाहिए। इसे स्किनकेयर रूटीन का हिस्सा बनाएं और रोजाना आंखों के नीचे हल्के हाथों से मसाज करें। कुछ ही हफ्तों में आपको फर्क नजर आने लगेगा

झुर्रियां : बादाम का तेल विटामिन ई से भरपूर होता है और इसी वजह से यह स्किन पर झुर्रियां दूर करने में भी कारगर माना जाता है। रात को सोने से पहले चेहरे पर बादाम का तेल जरूर लगाएं।


पिंपल्स:
जिन लोगों की स्किन पर अक्सर पिंपल्स हो जाते हैं, उन्हें बादाम के तेल का उपयोग जरूर करना चाहिए। इसमें एंटी-ऑक्सीडेंट होता है, जो स्किन से बैक्टीरिया को दूर करने का काम करता है और रोमछिद्रों को अंदर से साफ करता है।
 
मॉइश्चराइज: सर्दियों में स्किन में रूखेपन के कारण यह फटने लगती है। इतना ही नहीं लाली और जलन के कारण बहुत दर्द होता है। ऐसे में बादाम का तेल लगाना चाहिए, क्योंकि इससे स्किन की नमी बनी रहती है और उसे बेहतर पोषण भी मिलता है।

डैंड्रफ: ठंड में न केवल स्किन बल्कि सिर की स्किन भी रूखी हो जाती है। स्कैल्प पर डैंड्रफ बनने लगता है और एक समय में ये झड़ने लगते हैं। ऐसे में आप बादाम के तेल से मसाज करके इस समस्या को दूर कर सकते हैं। इसके लिए हफ्ते में एक बार अपने बालों में इस तेल की मालिश करें। 

 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.