World Animal Day 2022: क्या आपको भी पसंद है जानवर, तो जाने इतिहास, महत्व

Samachar Jagat | Tuesday, 04 Oct 2022 11:56:07 AM
World Animal Day 2022: Do you also like animals, then know the history, importance

वर्ल्ड एनिमल डे हर साल 4 अक्टूबर को विश्व स्तर पर जानवरों के संरक्षक संत फ्रांसिस ऑफ असीसी के पर्व के दिन मनाया जाता है। यह दिन मनुष्यों को जानवरों के बारे में शिक्षित करने के लिए मनाया जाता है कि हमें जानवरों के साथ कैसे व्यवाहर करना हैं और दुनिया भर में जानवरों की सुरक्षा के बारे में जागरूकता पैदा करते हैं।

वर्ल्ड एनिमल डे 2022: इतिहास

विश्व पशु दिवस का सबसे पहले मार्च 1925 में बर्लिन में सिनोलॉजिस्ट हेनरिक ज़िमर्मन द्वारा जानवरों की दुर्दशा को दूर करने और उनकी सुरक्षा की दिशा में काम शुरू करने के लिए मनाया गया था। इसके अलावा यूके स्थित एनिमल वेलफेयर चैरिटी नेचरवॉच फाउंडेशन ने भी वर्ष 2003 में पहली विश्व पशु दिवस वेबसाइट लॉन्च की थी।

वर्ल्ड एनिमल डे 2022: महत्व

यह दिवस विश्व स्तर पर जानवरों की स्थिति और उनके कल्याण में सुधारको बढ़ाने के लिए के लिए मनाया जाता है। वर्ल्ड एनिमल डे का उत्सव पशु कल्याण आंदोलन को एकजुट करता है। इसे दुनिया को सभी जानवरों के लिए एक बेहतर जगह बनाने के लिए सभी को जागरूक करता  है। बढ़ती जागरूकता और शिक्षा के माध्यम से हम एक ऐसी दुनिया बना सकते हैं जहां जानवरों को हमेशा संवेदनशील प्राणियों के रूप में पहचाना जाता है और उनके कल्याण के लिए हमेशा पूरा सम्मान किया जाता है।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.