इस बार पुरे देश में लॉकडाउन 4.0 के मायनों में अलग-अलग होंगे, हर जगह कुछ अलग सा माहौल होगा लेकिन बात करें यूपी सरकार की तो मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने कैबिनेट संग उनकी राय जाननी चाही तो सभी सदस्यों ने एकसाथ एकराय व्यक्त की कि लॉकडाउन बढ़ना चाहिए, लेकिन आर्थिक गतिविधियों को छूट बढ़ें, दुकानें-बाजार अल्टरनेट व्यवस्था में खोली जाएं। जिससे अधिकाधिक लोगों को रोजगार मिल सके।


लॉकडाउन-4 के संबंध में केंद्र सरकार ने राज्य सरकारों से सुझाव मांगे हैं। इसके लिए मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने सरकारी आवास पर प्रदेश के कैबिनेट मंत्रियों के साथ बैठक कर सुझाव मांगे। बैठक में शामिल मंत्रियों के मुताबिक, सभी ने कहा है कि प्रदेश में कोरोना संक्रमण के जो हालात हैं, उसे देखते हुए लॉकडाउन जरूर बढ़ना चाहिए।

कैबिनेट मंत्रियों ने कहा कि यदि आवागमन सुगम हुआ तो संक्रमण तेजी से फैलने का खतरा बढ़ जाएगा। ग्रीन और ऑरेंज जोन में आर्थिक गतिविधियों की छूट बढ़ाने की पैरवी भी लगभग सभी ने की। इसके अलावा सभी के अलग-अलग कुछ सुझाव भी थे। किसी ने कहा कि मोची, कारपेंटर, मैकेनिक जैसे काम को खोल देना चाहिए। यहां भीड़ ज्यादा होती नहीं है और ऐसे कामगार हर दिन कमाने-खाने वाले होते हैं।
