- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। अब नया राशन कार्ड बनवाने के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगाने या लंबी लाइनों में घंटों खड़े रहने की जरूरत नहीं होगी। दिल्ली की रेखा गुप्ता सरकार ने इस संबंध में बड़ा कदम उठाया है। अब सरकार ने राशन कार्ड आवेदन प्रक्रिया को पूरी तरह डिजिटल कर दिया है। इसके तहत नागरिक अब घर बैठे अपने मोबाइल या लैपटॉप से नए राशन कार्ड के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आज हम आपको राशन कार्ड के लिए आवेदन करने के आसान प्रोसेस के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं।
ये है प्रोसेस:
-सबसे पहले दिल्ली सरकार के e-District Portal पर जाकर Register पर क्लिक करें।
-अब आधार नंबर और मोबाइल नंबर दर्ज करें।
- अब ओटीपी से वेरिफिकेशन कर,यूजर आईडी और पासवर्ड बना लें।
- रजिस्ट्रेशन पूरा होने के बाद अपनी यूजर आईडी और पासवर्ड से लॉगिन करें।
-अब लॉगिन के बाद अप्लाई ऑनलाइन पर क्लिक कर दें।
-अब Food Security under NFSA (National Food Security Act) के विकल्प का चयन कर New Ration Card Application खोलें।
- संबंधित जानकारी भर दें।
- अब दस्तावेज अपलोड करें।
-अब "Submit" पर क्लिक करना होगा।
-इस प्रकार से आपका आवेदन हो जाता है।
PC: timesnowhindi
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें