100 Crore Vaccination : देश में 100 करोड़ लोगों को कोरोना वैक्सीन का टीका लगाया, 100 ऐतिहासिक स्मारकों को तिरंगे के रंग में सजाया, देशभक्ति से ओत-प्रोत इन इमारतों के फोटो यहां देखें ?

Samachar Jagat | Thursday, 21 Oct 2021 09:13:09 PM
100 Crore Vaccination :Corona vaccine vaccinated 100 crore people in the country, 100 historical monuments decorated in tricolor, see photos of these buildings full of patriotism here?

इंटरनेट डेस्क। भारत में आज कोरोना वैक्सीनेशन का आंकड़ा 100 करोड़ को छू गया है। देशभर में कोरोना संक्रमण के खात्मे के लिए तेजी से कोरोना वैक्सीनेशन अभियान को गति दी जा रही है। आज का दिन देश के इतिहास में गर्वित करने वाला रहा। भारत ने आज वैक्सीनेशन के मामले में अमेरिका को पीछे छोड़ दिया है। 100 करोड़ वैक्सीनेशन के आंकड़े को पूरा करने की खुशी में आज गुरुवार रात को देश के 100 ऐतिहासिक स्मारकों को तिरंगे के रंग में रंगा गया है। स्मारकों पर तिरंगा रंग कोरोना पर जीत की खुशी का इजहार कर रहे हैं। 

 

#WATCH | Delhi: Red Fort illuminated as part of Archaeological Survey of India's initiative to illuminate 100 monuments in Tricolour across the country as India achieves landmark milestone of administrating 100 crore COVID vaccination pic.twitter.com/KCJD0Y5tSR

— ANI (@ANI) October 21, 2021

आगरा का लाल किला, हैदराबाद की चारमीनार, दिल्ली की कुतुबमीनार, दिल्ली में हुमायुं का मकबरा, बेंगलोर का टीपू सुल्तान समर पैलेस,श्रीनगर का शंकारचार्य मंदिर सहित देश के 100 स्मारकों को तिरंगे के रंग में सजाया गया है। 

 

#WATCH भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण ने देश भर में 100 करोड़ वैक्सीनेशन का आंकड़ा पूरा होने पर देश की 100 स्मारकों को तिरंगे की रोशनी से जगमग किया है। वीडियो टीपू सुल्तान समर पैलेस, बैंगलोर का है। pic.twitter.com/MtlUYX9eEy

— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 21, 2021

भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण ने देश भर में 100 करोड़ वैक्सीनेशन का आंकड़ा पूरा होने पर देश की 100 स्मारकों को तिरंगे की रोशनी से जगमग किया है। 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.