यूपी विधानसभा चुनाव 2022 से पहले अखिलेश यादव को बड़ा झटका, समाजवादी पार्टी के 4 विधान परिषद सदस्यों ने भारतीय जनता पार्टी में प्रवेश लिया, राम निरंजन भी शामिल

Samachar Jagat | Wednesday, 17 Nov 2021 12:31:57 PM
A big blow to Akhilesh Yadav before the 2022 UP assembly elections, 4 members of the Samajwadi Party's Legislative Council joined the Bharatiya Janata Party, including Ram Niranjan

इंटरनेट डेस्क। जैसे-जैसे यूपी विधानसभा के चुनाव नजदीक आ रहे वैसे-वैसे ही यूपी के नेता चुनावी हवा को भांपकर जीतने वाली पार्टी का रुख कर रहे हैं। आज बुधवार को उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले राज्य की समाजवादी पार्टी को बड़ा झटका लगा है। आज समाजवादी पार्टी के 4 विधानपरिषद के सदस्यों ने समाजवादी पार्टी छोड़कर भारतीय जनता पार्टी में प्रवेश कर लिया है। चार विधानपरिषद सदस्यों के भाजपा में शामिल होने के बाद राज्य में होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले भाजपा को मजबूती मिली है। 

एएनआई न्यूज एजेंसी के अनुसार, बीजेपी में शामिल होने वाले सपा के चार विधानपरिषद सदस्यों में रामा निरंजन भी शामिल हैं जिन्होंने बीजेपी जॉइन की है। राज्य के डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा, केशव प्रसाद मौर्य और पार्टी के राज्य प्रमुख स्वतंत्र देव सिंह की मौजूदगी में चारों ने पार्टी की सदस्यता ली। 

गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश में वर्ष 2022 में 403 सीटों के लिए विधानसभा चुनाव होंगे। राज्य में होने वाले विस चुनावों के लिए सभी पार्टीयों ने कमर कस ली है। अखिलेश यादव के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी भी इन चुनावों में जीत का दम भरती नजर आ रही है। वहीं योगी ने पहले ही भाजपा के फिर से सत्ता में आने का ऐलान कर दिया था। 

 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.