मध्यप्रदेश पुलिस की एक महिला कांस्टेबल बनेंगी पुरुष, मध्य प्रदेश के गृह विभाग ने महिला कांस्टेबल को लिंग परिवर्तन करने की मंजूरी दी

Samachar Jagat | Wednesday, 01 Dec 2021 06:51:59 PM
A female constable of Madhya Pradesh Police will become a male, Madhya Pradesh Home Department has approved female constable to change gender

इंटरनेट डेस्क। मध्य प्रदेश पुलिस में नियुक्त एक महिला कांस्टेबल द्वारा पुरुष बनने के लिए की जा रही प्रक्रियाओं को बल मिला है। राज्य में पहली बार ऐसा मामला होगा जिसमें एक महिला कांस्टेबल को पुरुष बनने की इजाजत दी गई है। मध्य प्रदेश में पहली बार महिला कांस्टेबल को लिंग परिवर्तन की मंजूरी मिल गई है। अब ये महिला कांस्टेबल पुरुष बन जाएगी। हालांकि जेनेटिक बदलाव के बाद कितना फायदा होगा। 

एएनआई न्यूज एजेंसी के अनुसार, मध्य प्रदेश के शिवराज सरकार के गृह मंत्रालय ने आज बुधवार को इसकी इजाजत महिला कांस्टेबल को प्रदान की है। मंजूरी राज्य के डीजीपी की ओर से महिला पुलिस कांस्टेबल को दी गई है। एमपी पुलिस में तैनात महिला कांस्टेबल के जेंडर आइडेंटिटी डिसऑर्डर का इलाज हुआ था। साथ ही ये भी बताया गया है कि महिला कांस्टेबल को बचपन से ही लिंग पहचान विकार का पता चला था।

गौरतलब है कि महिला कांस्टेबल एक पुरुष की तरह काम कर रही है। 2019 में उसने अपना लिंग बदलने का फैसला किया था। इसके बाद राज्य के गृह विभाग ने कानून विभाग के साथ परामर्श के बाद कांस्टेबल को लिंग बदलने की परमिशन के लिए एक आदेश जारी किया है। 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.