अब्दुल्ला कुट्टी हज समिति के अध्यक्ष निर्वाचित, पहली बार दो महिलाएं बनीं उपाध्यक्ष

Samachar Jagat | Friday, 22 Apr 2022 03:25:40 PM
Abdullah Kutty elected chairman of Haj Committee, for the first time two women became vice-presidents

नयी दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ए. पी. अब्दुल्ला कुट्टी शुक्रवार को भारतीय हज समिति के नए अध्यक्ष निर्वाचित किए गए और मुनव्वरी बेगम एवं महफूजा खातून को उपाध्यक्ष चुना गया।
अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय के अधिकरियों के मुताबिक, आजाद भारत में पहली बार दो महिलाएं भारतीय हज समिति की उपाध्यक्ष बनी हैं। अधिकारियों ने बताया कि आज दिल्ली में हज समिति का चुनाव संपन्न हुआ जिसमें अब्दुल्ला कुट्टी को अध्यक्ष और मुनव्वरी बेगम एवं महफूजा खातून को उपाध्यक्ष चुना गया।


कुट्टी भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हैं। महफूजा खातून भाजपा की बंगाल इकाई की उपाध्यक्ष और मुनव्वरी केंद्रीय वक्फ परिषद की सदस्य हैं। केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने हज समिति के नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी। उन्होंने ट्वीट किया, ''भारतीय हज समिति के नवनिर्वाचित अध्यक्ष अब्दुल्ला कुट्टी और उपाध्यक्ष मुनव्वरी बेगम तथा महफूजा खातून को हार्दिक बधाई। मुझे प्रसन्नता है कि पहली बार 2 मुस्लिम महिलाएं हज समिति की उपाध्यक्ष चुनी गई हैं।’’ 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.