Advani ने प्रधानमंत्री मोदी की मां के निधन पर शोक जताया

Samachar Jagat | Friday, 30 Dec 2022 12:05:02 PM
Advani condoles the demise of PM Modi's mother

नई दिल्ली : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मां के निधन पर शोक जताया और कहा कि अपनी मां को खोना जीवन का सबसे दुखद पल है। आडवाणी ने एक बयान में कहा, “नरेन्द्रभाई ने अक्सर अपनी मां के साथ साझा किए गए विशेष बंधन, उनकी सादगी और देखभाल करने वाले व्यक्तित्व के बारे में बात की है। ये बातें हमेशा याद की जाएंगी और सभी को इनकी कमी खलेगी।” मोदी की मां हीराबेन का शुक्रवार को अहमदाबाद के एक अस्पताल में निधन हो गया। वह 99 वर्ष की थीं। आडवाणी ने शोक व्यक्त करते हुए कहा, “अपनी मां को खोना किसी भी व्यक्ति के जीवन की सबसे दुखद घटना होती है।” 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.