भारतीय वायु सेना के नवनियुक्त सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल विवेक राम चौधरी बोले - वायु सेना का सही इस्तेमाल करके देश की सुरक्षा सुनिश्चित करना पहली प्राथमिकता, आत्मनिर्भरता की तरफ बढ़ाएंगे कदम

Samachar Jagat | Friday, 01 Oct 2021 11:57:24 AM
Air Chief Marshal Vivek Ram Choudhary, the newly appointed Chief of the Army Staff of the Indian Air Force, said - Ensuring the security of the country by using the Air Force properly is the first priority, will take steps towards self-reliance

इंटरनेट डेस्क। नव नियुक्त वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल विवेक राम चौधरी ने भारतीय वायु सेना प्रमुख का पद कल गुरुवार को संभाल लिया। आज उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि मेरी पहली प्राथमिकता वायु सेना का सही इस्तेमाल करते हुए देश की सुरक्षा सुनिश्चित करना होगी। उन्होंने कहा कि आत्मनिर्भरता की तरफ बड़े कदम उठाए जाएंगें जिससे हमें हर तरह से आत्मनिर्भर बनाने में मदद मिले। 

 

आत्मनिर्भरता की तरफ बड़े कदम उठाए जाएंगें जिससे हमें हर तरह से आत्मनिर्भर बनाने में मदद मिले: ANI से बात करते हुए नव नियुक्त वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल विवेक राम चौधरी pic.twitter.com/vtAspjAv04

— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 1, 2021

एएनआई न्यूज एजेंसी के अनुसार, नव नियुक्त वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल विवेक राम चौधरी ने कहा कि सही ढ़ंग से ट्रेनिंग, उपलब्ध उपकरणों और मैनपावर का समुचित उपयोग करके हम भविष्य में किसी भी युद्ध के लिए अच्छे से तैयार हो सकते हैं। 

 

मेरी पहली प्राथमिकता वायु सेना का सही इस्तेमाल करते हुए देश की सुरक्षा सुनिश्चित करना होगी: ANI से बात करते हुए नव नियुक्त वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल विवेक राम चौधरी pic.twitter.com/eLopHIOb9N

— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 1, 2021

गौरतलब है कि हाल ही में भारतीय वायु सेना के अध्यक्ष पद पर विवेक राम चौधरी को नियुक्त किया गया है। एयर चीफ मार्शल चौधरी ने पूर्व वायु सेना अध्यक्ष भदौरिया का स्थान लिया है। 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.