सलमान खुर्शीद की किताब 'सनराइज ओवर अयोध्या' पर मचे विवाद के बीच अखिलेश यादव की एंट्री, बोले - किताब में क्या लिखा क्या नहीं, ये मैंने पढ़ा नहीं, लेकिन भाजपा दूसरों को हिंदू ही नहीं समझती

Samachar Jagat | Friday, 12 Nov 2021 11:29:04 PM
Akhilesh Yadav's entry in the midst of controversy over Salman Khurshid's book Sunrise over Ayodhya, said - I did not read what was not written in the book, but BJP does not consider others to be Hindus

इंटरनेट डेस्क। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और लेखक सलमान खुर्शीद की नई किताब सनराइज ओवर अयोध्या पर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। एक के बाद एक भाजपा और कांग्रेस के नेता इस विवाद को बढ़ा रहे हैं। वहीं आज शुक्रवार को समाजवादी पार्टी के मुखिया और यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव भी इस विवाद में कूद पड़े। अखिलेश यादव ने कहा कि किताब में क्या लिखा है मैंने नहीं पढ़ा परन्तु भाजपा दूसरो को हिन्दू ही नहीं समझती है। इसलिए भाजपा से दूर रहिए और देश को बचाइए। 

अपनी किताब 'सनराइज ओवर अयोध्या' में हिंदुत्व की तुलना आईएसआईएस और बोको हरम जैसे कुख्यात आतंकी संगठनों से करने वाले लेखक और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सलमान खुर्शीद ने हालांकि आज शुक्रवार को अपनी किताब को लेकर हो रहे राजनीतिक विवाद पर मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि जो राजनीति करना चाहता है, वो राजनीति करेगा और जो किताब लिखना चाहता है, वह लिख देगा। मेरी किताब हिंदू-मुस्लिम एकता के लिए है, और उन्हें यह समझाना है कि सुप्रीम कोर्ट का फैसला (अयोध्या पर) एक अच्छा फैसला है।

सलमान खुर्शीद ने सिरे से अपने विचारों को ज्यादा तूल नहीं दिया। उन्होंने वक्त की नजाकत को समझते हुए बढ़ते विवाद और अपने साथी कांग्रेसी नेताओं द्वारा ही की जा रही आलोचनाओं के बाद किताब के दूसरे एंगल पर फोकस करना शुरू कर दिया है। उन्होंने अयोध्या पर कोर्ट के फैसलो को सही ठहराया है जिसे उन्होंने किताब में भी जगह दी है। 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.