Akhilesh Yadav : सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने दिल्ली के अस्पताल में भर्ती आजम खान से की मुलाकात

Samachar Jagat | Wednesday, 01 Jun 2022 12:53:44 PM
Akhilesh Yadav : SP chief Akhilesh Yadav meets Azam Khan, who is hospitalized in Delhi

नई  दिल्ली |  समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बुधवार को अपनी पार्टी के विधायक आजम खान से दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में मुलाकात की। सूत्रों ने यह जानकारी दी। खान को रविवार को नियमित स्वास्थ्य जांच के लिए अस्पताल के 'मेडिसिन विभाग’ में भर्ती कराया गया था।

अस्पताल के एक सूत्र ने कहा, '' अखिलेश यादव अस्पताल पहुंचे और उन्होंने यहां भर्ती आजम खान से मुलाकात की।’’
अस्पताल के सूत्रों ने मंगलवार को बताया था कि खान की हालत ''पूरी तरह स्थिर’’ है। उच्चतम न्यायालय से धोखाधड़ी के एक मामले में अंतरिम जमानत मिलने के बाद खान 20 मई को उत्तर प्रदेश की सीतापुर जेल से रिहा हुए थे। 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.