Ambedkar Maharashtra Chief Minister : महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने बाबासाहेब आंबेडकर को श्रद्धांजलि अर्पित की

Samachar Jagat | Thursday, 14 Apr 2022 11:20:10 AM
Ambedkar Maharashtra Chief Minister : Maharashtra CM Uddhav Thackeray pays tribute to Babasaheb Ambedkar

मुंबई:  महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने बृहस्पतिवार को मध्य मुंबई स्थित 'चैत्यभूमि’ में डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर को उनकी 131वीं जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की।

शिवाजी पार्क स्थित चैत्यभूमि, भारतीय संविधान के निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर का समाधि स्थल है। इस मौके पर मुख्यमंत्री के साथ राज्य के पर्यटन एवं पर्यावरण मंत्री आदित्य ठाकरे भी मौजूद थे। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को महावीर जयंती की शुभकामनाएं भी दीं। उन्होंने एक संदेश में कहा, '' भगवान महावीर ने मानव कल्याण के संदेश का प्रचार किया, जो आज भी लोगों को प्रेरित करता है।’’ 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.