देवरिया में वकील के घर लूट और हमले के आरोपी गिरफ्तार

Samachar Jagat | Tuesday, 26 Apr 2022 01:31:12 PM
Arrested for robbery and attack at lawyer's house in Deoria

देवरिया। उत्तर प्रदेश के देवरिया में सिविल कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता और बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष सिहासन गिरी के नवनिर्मित मकान में तोड़फोड़,लूटपाट और जानलेवा हमले के आरोप में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है।


पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि गिरी के शहर स्थित नव निर्मित आवास पर रविवार रात अराजक तत्वों ने तोड़फोड़ और लूटपाट करने के साथ जान से मारने का प्रयास किया था। इस मामले में पुलिस ने सदर कोतवाली में गम्भीर दफाओं में मुकदमा दर्ज कर दो आरोपियों को सोमवार/मंगलवार की रात में गिरफ्तार कर लिया है।


गौरतलब है कि साथी वकील के साथ हुई इस घटना से आक्रोशित वकीलों ने बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अशोक दीक्षित के नेतृत्व में सोमवार को पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिह को ज्ञापन सौंप कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.