- SHARE
-
बैंक हॉलिडे: अगले हफ्ते बैंक चार दिनों के लिए बंद रहेंगे। यदि आपको किसी जरूरी काम के लिए बैंक जाना है, तो पहले छुट्टियों की सूची चेक कर लें। अगले हफ्ते होली का त्योहार है, जिसके कारण कई राज्यों में बैंक तीन दिन के लिए बंद रहेंगे। यहां हम आपको बता रहे हैं कि किन-किन राज्यों में बैंक कब बंद रहेंगे।
बैंक अगले हफ्ते चार दिन बंद रहेंगे:
13 मार्च (गुरुवार): उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, झारखंड और केरल में होलिका दहन और अट्टुकल पोंगला के कारण बैंक बंद रहेंगे।
14 मार्च (शुक्रवार): होली, धुलेंडी, डोल जात्रा के कारण अधिकतर राज्यों में बैंक बंद रहेंगे, सिवाय त्रिपुरा, ओडिशा, कर्नाटका, तमिलनाडु, मणिपुर, केरल और नगालैंड के।
15 मार्च (शनिवार): कुछ राज्यों जैसे त्रिपुरा, ओडिशा, कर्नाटका, तमिलनाडु और मणिपुर में होली के कारण बैंक बंद रहेंगे।
16 मार्च (रविवार): सामान्य साप्ताहिक अवकाश के कारण बैंक बंद रहेंगे।
मार्च महीने में RBI हॉलिडे की पूरी सूची:
- 8 मार्च (दूसरा शनिवार): साप्ताहिक अवकाश
- 9 मार्च (रविवार): साप्ताहिक अवकाश
- 13 मार्च (गुरुवार): होलिका दहन और अट्टुकल पोंगला – उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, झारखंड और केरल में बैंक बंद।
- 14 मार्च (शुक्रवार): होली (धुलेंडी/डोल जात्रा) – अधिकतर राज्यों में सार्वजनिक अवकाश, सिवाय त्रिपुरा, ओडिशा, कर्नाटका, तमिलनाडु, मणिपुर, केरल और नगालैंड के।
- 15 मार्च (शनिवार): कुछ राज्यों में होली के कारण बैंक बंद रहेंगे (अगर्तला, भुवनेश्वर, इम्फाल, पटना)।
- 16 मार्च (रविवार): साप्ताहिक अवकाश
- 22 मार्च (चौथा शनिवार): साप्ताहिक अवकाश और बिहार दिवस
- 23 मार्च (रविवार): साप्ताहिक अवकाश
- 27 मार्च (गुरुवार): शब-ए-क़द्र – जम्मू में बैंक बंद
- 28 मार्च (शुक्रवार): जुमा-उल-विदा – जम्मू और कश्मीर में बैंक बंद
- 30 मार्च (रविवार): साप्ताहिक अवकाश
- 31 मार्च (सोमवार): रमजान-ईद (ईद-उल-फितर) – अधिकांश राज्यों में अवकाश, सिवाय मिजोरम और हिमाचल प्रदेश के।