Bharat Jodo Yatra: दिग्विजय सिंह ने छेड़ा सर्जिकल स्ट्राइक का राग, भाजपा के निशाने पर आए

Samachar Jagat | Tuesday, 24 Jan 2023 08:42:24 AM
Bharat Jado Yatra: Digvijay Singh teases surgical strike melody, comes under target of BJP

इंटरनेट डेस्क। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा अभी पूरी शांति के साथ जम्मू कश्मीर में चल रही है। खुद राहुल गांधी भी मीडिया के सवालों का जवाब सोझ समझकर देते है। लेकिन अपने बयानों के लिए विशेष पहचान रखने वाले कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह कैसे चुप रह सकते है। 

उन्होंने एक बार फिर से सर्जिकल स्ट्राइक का राग छेड़ दिया है। जिसके बाद वो एक बार फिर से भाजपा के निशाने पर आ गए है। उन्होंने सर्जिकल स्ट्राइक की बात करते हुआ की भाजपा सरकार ने प्रमाण के तौर पर कुछ नहीं दिया। भाजपा केवल झूठ पर राज कर रही है। जम्मू कश्मीर के सतवारी में राहुल गांधी की एक रैली में दिग्विजय सिंह ने कहा, भाजपा सरकार ने गरीब और अमीर में खाई बढ़ाई है। 

उन्होंने कहा कि आज जम्मू के लोगों को ठेके नहीं मिल रहे हैं और बाहरी लोगों को ठेके दिए जा रहे हैं। अनुच्छेद 370 हटने पर बोला गया था कि आतंकवाद खत्म हो जाएगा, जबकि जमीनी स्तर पर आतंकवाद बढ़ा है। सर्जिकल स्ट्राइक पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह के बयान से पार्टी ने पल्ला झाड़ लिया है। कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा कि वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह द्वारा व्यक्त किए गए विचार उनके अपने हैं। 
 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.