Bharat Jodo Yatra : उज्जैन से फिर शुरू हुई 'भारत जोड़ो यात्रा’, हरीश रावत, स्वरा भास्कर यात्रा में शामिल हुए

Samachar Jagat | Thursday, 01 Dec 2022 11:56:39 AM
Bharat Jodo Yatra : 'Bharat Jodo Yatra' started again from Ujjain, Harish Rawat, Swara Bhaskar joined the yatra

उज्जैन (मप्र) : कांग्रेस  सांसद राहुल गांधी के नेतृत्व में 'भारत जोड़ो यात्रा’ एक दिन के विश्राम के बाद बृहस्पतिवार सुबह उज्जैन से शुरू हुई और मध्य प्रदेश के आखिरी जिले आगर मालवा की ओर रवाना हुई।

यात्रा के दौरान उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिह, पूर्व सांसद प्रेमचंद गुड्डू, अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष शोभा ओझा और अभिनेत्री स्वरा भास्कर राहुल गांधी के साथ कदमताल करते हुए नजर आए। उज्जैन के बाहरी इलाके में स्थित आरडी गार्डी मेडिकल कॉलेज से यात्रा सुबह करीब छह बजे शुरू हुई। यात्रा सुबह करीब दस बजे नजरपुर गांव में सुबह के विश्राम के लिए ठहरेगी।

पार्टी सूत्रों ने बताया कि यात्रा दोपहर बाद घाटिया बस स्टैंड से शुरू होगी और झालरा गांव में रात्रि विश्राम होगा। गांधी की अगुवाई वाली यात्रा महाराष्ट्र से गुजरने के बाद ''दक्षिण का द्बार’’ कहे जाने वाले बुरहानपुर जिले के बोदरली गांव से मध्य प्रदेश में 23 नवंबर को दाखिल हुई थी। यह यात्रा चार दिसंबर को राजस्थान में दाखिल होने से पहले, 12 दिन के भीतर पश्चिमी मध्य प्रदेश के मालवा-निमाड़ अंचल में 380 किलोमीटर का फासला तय करेगी।

मध्य प्रदेश में यात्रा अब तक बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन और इंदौर जिलों से होकर गुजरी है। भाजपा शासित मध्य प्रदेश में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं। यात्रा के दौरान गांधी ने उज्जैन में मंगलवार को देश के 12 ज्योतिîलगों में से एक प्रसिद्ध भगवान महाकाल मंदिर के दर्शन किए। इससे पहले उन्होंने खंडवा जिले में एक अन्य ज्योतिîलग ओंकारेश्वर मंदिर में भी पूजा अर्चना की थी।
 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.