Bharat Jodo Yatra: राहुल गांधी ने हरियाणा के नूंह से की यात्रा की शुरूआत, लोगों को किया संबोधित

Samachar Jagat | Wednesday, 21 Dec 2022 02:37:37 PM
Bharat Jodo Yatra: Rahul Gandhi started the journey from Haryana's Nuh, addressed the people

इंटरनेट डेस्क। भारत जोड़ों यात्रा बुधवार को राजस्थान के बाद हरियाणा में प्रवेश कर गई। यात्रा तीन दिन तक हरियाणा में रहेगी। इस दौरान फ्लैग एक्सचेंज किया गया। इस दौरान कांग्रेस के कई बड़े नेता मौजूद रहे। यात्रा की शुरुआत हरियाणा के नूंह से हुई। यहां राहुल गांधी ने सभा को संबोधित किया और भाजपा पर निशाना साधा। 

हरियाणा में यात्रा के प्रवेश करते ही भारी भीड़ देखने को मिली। दस मौके पर भूपेंद्र हुड्डा, चौधरी उदयभान, रणदीप सुरजेवाला, जयराम रमेश, सचिन पायलट सहित कई नेता यात्रा में शामिल हुए। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को हरियाणा के एंट्री स्थल तक छोड़ने के लिए राजस्थान के सीएम अशोक गहलौत भी पहुंचे।

राहुल गांधी ने नूंह में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा देश में दो विचारधाराओं के बीच लड़ाई कोई नई नहीं है और यह हजारों साल से चली आ रही है। एक विचारधारा जो कुछ चुनिंदा लोगों को लाभ देती है और दूसरी लोगों, किसानों, गरीब और मजदूरों की आवाज है।
 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.