Bharat Jodo Yatra: राहुल गांधी के सामने लगे पायलट के नाम के नारे

Samachar Jagat | Friday, 16 Dec 2022 02:40:03 PM
Bharat Jodo Yatra: Slogans raised in front of Rahul Gandhi in the name of the pilot

इंटरनेट डेस्क। भारत जोड़ों यात्रा को आज पूरे 100 दिन हो गए है और यात्रा इस समय दौसा जिले में है। आज यात्रा में कांग्रेस के कई बड़े नेता शामिल हुए है। इधर यात्रा के पहले पड़ाव के समाप्त होने पर राहुल गांधी जयपुर पहुंच चुके हैं। उनके साथ मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, सचिन पायलट और हिमाचल के मुख्यमंत्री हेलिकॉप्टर से जयपुर पहुंचे। 

इधर भारत जोड़ों यात्रा के दौरान दौसा में राहुल गांधी के सामने सीएम पायलट के नाम के नारे लगे। आपकों बता दे की आज भारत जोड़ो यात्रा का राजस्थान में 12वां दिन है। 19 दिसंबर को यात्रा अलवर में प्रवेश करेगी। यहा भी राहुल गांधी के साथ पार्टी के बड़े लिडर रहेंगे।

आपकों बता दें की आज यात्रा के 100 दिन पूरे होने पर राहुल गांधी नए प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में एक प्रेसवार्ता करेंगे। इसके बाद अलर्ब्ट हॉल पर सुनिधी चौहान का म्यूजिक कंर्स्ट होगा जिसमें कांग्रेस के कई बड़े नेता मौजूद रहेंगे।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.