Bharatiya Janata Party : भाजपा नेता फडणवीस दिल्ली के लिए रवाना

Samachar Jagat | Tuesday, 28 Jun 2022 02:54:54 PM
Bharatiya Janata Party : BJP leader Fadnavis leaves for Delhi

नयी दिल्ली |  महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ शिवसेना के विधायकों के विद्रोह के बाद मची राजनीतिक उथल-पुथल के बीच, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता देवेंद्र फडणवीस एक वकील के साथ मंगलवार को दिल्ली के लिए रवाना हो गए। पार्टी के एक पदाधिकारी ने यह जानकारी दी।

महाराष्ट्र में शिवसेना के नेतृत्व वाली महा विकास आघाड़ी (एमवीए) सरकार संकट का सामना कर रही है क्योंकि एकनाथ शिदे के नेतृत्व में उसके कई विधायकों ने विद्रोह कर दिया है और वर्तमान में गुवाहाटी में डेरा डाले हुए हैं। पार्टी के पदाधिकारी ने कहा, ''फडणवीस एक वकील के साथ नयी दिल्ली के लिए रवाना हुए हैं। वह वहां भाजपा के कुछ वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात करेंगे।’’

भाजपा के वरिष्ठ नेता और महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री सुधीर मुनगंटीवार ने पहले कहा था कि वह मुंबई में फडणवीस के आधिकारिक आवास पर एक बैठक में शामिल हुए थे, जहां पार्टी के कई वरिष्ठ नेता भी मौजूद थे। मुनगंटीवार ने यह भी कहा था कि उनकी पार्टी राज्य में वर्तमान राजनीतिक स्थिति पर ''इंतजार करो और देखो’’ का रुख बनाए हुए है। 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.