Bhopal : मध्य प्रदेश सरकार ने राज्स के सरकारी कर्मचारियों को दिया दिवाली से पहले तोहफा, 20% महंगाई भत्ता दिया जाएगा

Samachar Jagat | Thursday, 21 Oct 2021 01:21:18 PM
Bhopal   :  Madhya Pradesh government gave a gift to the government employees of Rajs before Diwali, 20% dearness allowance will be given

इंटरनेट डेस्क। मध्यप्रदेश सरकार ने राज्य के सरकारी कर्मचारियों को तोहफा दिया है। मध्य प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने महंगाई भत्ता बढ़ा दिया है जिससे प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों को राहत मिली है। सीएम शिवराज सिंह ने कहा कि हमने फैसला किया है कि प्रदेश के सभी शासकीय सेवकों को 20% महंगाई भत्ता दिया जाएगा। सभी शासकीय सेवकों को ये बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता नवंबर 2021 में भुगतान होने वाले अक्टूबर 2021 के वेतन से जुड़ कर मिलेगा। 

 

हमने फैसला किया है कि प्रदेश के सभी शासकीय सेवकों को 20% महंगाई भत्ता दिया जाएगा। सभी शासकीय सेवकों को ये बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता नवंबर 2021 में भुगतान होने वाले अक्टूबर 2021 के वेतन से जुड़ कर मिलेगा: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान pic.twitter.com/V4KXwESoIW

— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 21, 2021

एएनआई न्यूज एजेंसी के अनुसार, एमपी के सीएम शिवराज सिंह ने आज मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि राज्य सरकार ने ये फैसला किया है कि इस लंबित वेतन वृद्धि का 50% हम नवंबर 2021 में भुगतान होने वाले अक्टूबर 2021 के वेतन के साथ देंगे और लंबित वेतन वृद्धि की शेष 50% राशि मार्च 2022 में भुगतान होने वाले फरवरी 2022 के वेतन के साथ दी जाएगी। 

गौरतलब है कि लंबे समय से राज्य में सरकारी कर्मचारी महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को लेकर मांग कर रहे थे। इस संंबंध में कई बार कर्मचारियों ने प्रदर्शन तक किया। 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.