Bihar: सुशील मोदी ने लालू से कहा- अपने तेजस्वी को सीएम बनाने का सपना कर ले पूरा, नीतीश कर रहे धोखा देने की तैयारी

Samachar Jagat | Thursday, 23 Feb 2023 01:41:15 PM
Bihar: Sushil Modi told Lalu to fulfill his dream of making Tejashwi CM, Nitish is preparing to cheat

इंटरनेट डेस्क। बिहार के डिप्टी सीएम रह चुके सुशील मोदी ने एक बार फिर एक तीर से दो निशाने साधे है। उन्होंने इस बार लालू यादव और नीतीश कुमार दोनों पर एक साथ चुटकी ली है। सुशील मोदी ने चुटकी लेते हुए लालू को कहा की जल्द अपने बेटे को सीएम बना लो नहीं तो यह सपना रह जाएगा।

जानकारी के अनुसार राज्यसभा सदस्य सुशील मोदी ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार फिर एक बार राजद को धोखा देने की तैयारी कर रहे हैं। सुशील मोदी ने निशाना साधते हुए कहा की पहले स्वयं तेजस्वी को अपना उत्तराधिकारी घोषित करते है और फिर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष से बयान दिलवा रहे हैं कि ऐसा कोई फैसला नहीं हुआ है। 

उन्होंने कहा की ऐसी स्थिति में लालू प्रसाद को अपनी चुप्पी तोड़नी चाहिए। 2024 में नरेंद्र मोदी का प्रधानमंत्री और 2025 में भाजपा का मुख्यमंत्री बनना तय है। लालू प्रसाद को जदयू के विधायकों को तोड़कर अपने बेटे को एक बार मुख्यमंत्री बनाने का सपना पूरा कर लेना चाहिए।


 



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.