BJP ने डी आर थापा को अपनी सिक्किम इकाई का नया अध्यक्ष नियुक्त किया

Samachar Jagat | Saturday, 04 Feb 2023 11:49:12 AM
BJP appoints DR Thapa as new president of its Sikkim unit

नई दिल्ली : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शनिवार को डी आर थापा को अपनी सिक्किम इकाई का नया अध्यक्ष नियुक्त किया। पार्टी ने थापा के पूर्ववतीã डी बी चौहान द्बारा केंद्रीय नेतृत्व पर राज्य में संगठन के प्रति ''उदासीन रवैया अपनाने’’ का आरोप लगाते हुए अध्यक्ष पद छोड़ दिए जाने के कुछ हफ्तों बाद यह कदम उठाया।

एक बयान के मुताबिक, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा ने एन के सुब्बा को विधायक दल का नेता नियुक्त किया और विधायक डी टी लेप्चा को राष्ट्रीय कार्यकारिणी समिति का 'विशेष आमंत्रित सदस्य’ बनाया। भाजपा ने सिक्किम में अगले साल प्रस्तावित विधानसभा चुनावों से पहले पार्टी संगठन को मजबूत करने की कवायद के तहत ये नियुक्तियां की हैं। 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.