शाह के नेतृत्व के कारण भाजपा ओडिशा में नंबर दो की पार्टी है, शीर्ष पर पहुंचने का लक्ष्य : Pradhan

Samachar Jagat | Tuesday, 12 Jul 2022 10:29:47 AM
BJP is number two party in Odisha due to Shah's leadership, aiming to reach the top: Pradhan

भुवनेश्वर : केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने सोमवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अमित शाह के नेतृत्व में ओडिशा की राजनीति में दूसरे स्थान पर आ गई है और पार्टी बीजू जनता दल (बीजद) शासित राज्य में शीर्ष स्थान पर पहुंचने को लेकर आशान्वित है। भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रधान ने यह पूरी बात केंद्रीय गृह मंत्री शाह पर एक किताब का विमोचन करते हुए कही।

राज्य में भाजपा के उत्थान में शाह के योगदान पर प्रकाश डालते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने कहा, ''उनके (शाह के) नेतृत्व की बदौलत ओडिशा में 12-13 प्रतिशत वोट हासिल करने वाली पार्टी भाजपा को अब 3० से 38 प्रतिशत के बीच वोट मिलते हैं।’’ प्रधान ने कहा कि जब शाह भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष थे, तब उन्होंने ओडिशा के सभी 314 ब्लॉक में पार्टी की स्थिति की समीक्षा की थी। उन्होंने कहा कि आलोचक कहते थे कि भाजपा ओडिशा में बेहतर प्रदर्शन नहीं कर सकती क्योंकि यह ''जय श्री राम पार्टी’’ है और लोग यहां ''जय जगन्नाथ’’ का नारा लगाते हैं। उन्होंने कहा कि शाह और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दोनों में भगवान जगन्नाथ के प्रति गहरी आस्था है। प्रधान ने ''अमित शाह ओ बीजेपी रा यात्रा’’ पुस्तक का विमोचन करते हुए कहा, ''पार्टी को मजबूत करने की जरूरत है। जिस तरह हम दूसरे नंबर पर आए, उसी तरह हम शीर्ष स्थान पर आ जाएंगे।’’ 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.