भाजपा नीत केंद्र सरकार ने देश में गुस्से और नफरत का माहौल बनाया है : Rahul Gandhi

Samachar Jagat | Friday, 01 Jul 2022 04:43:57 PM
BJP-led central government has created an atmosphere of anger and hatred in the country: Rahul Gandhi

वायनाड(केरल) : कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शुक्रवार को केंद्र की भाजपा नीत सरकार पर देश में ''गुस्से और नफरत का माहौल’’बनाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि यह भारत और यहां के लोगों के हितों के खिलाफ है।

भाजपा की निलंबित प्रवक्ता नुपुर शर्मा द्बारा पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ दिए गए कथित विवादित बयान पर उच्चतम न्यायालय द्बारा की गई टिप्पणी के बारे में पूछे जाने पर वायनाड से कांग्रेस  सांसद ने कहा कि शीर्ष अदालत ने सच कहा है, लेकिन देश का यह माहौल उस व्यक्ति से नहीं बना है, जिसने टिप्पणी की है। उन्होंने आरोप लगाया है कि यह माहौल केंद्र में सत्तारूढ़ सरकार ने बनाया है। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा, ''यह माहौल प्रधानमंत्री ने, गृहमंत्री ने, भाजपा और आरएसएस ने बनाया है...यह माहौल गुस्से और नफरत का है।’’ उन्होंने इसे ''राष्ट्रविरोधी गतिविधि’’करार देते हुए कहा कि यह भारत के हित के खिलाफ है। 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.