BJP ने सौदान सिंह को बनाया हिमाचल प्रदेश का चुनाव प्रभारी

Samachar Jagat | Thursday, 25 Aug 2022 04:44:51 PM
BJP made Saudan Singh the election in-charge of Himachal Pradesh

नई दिल्ली : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने इस साल के अंत में हिमाचल प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर बृहस्पतिवार को पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह को प्रदेश का चुनाव प्रभारी नियुक्त किया। पार्टी की ओर से जारी एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई।
इसके मुताबिक केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिह के भाई देवेंद्र सिह राणा को हिमाचल प्रदेश में चुनाव का सह-प्रभारी नियुक्त किया गया है। राणा पिछले साल भाजपा में शामिल हुए थे।

प्रत्येक राज्य में विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा वहां चुनाव प्रभारी और सह-प्रभारी नियुक्त करती है। चुनाव प्रभारी और सह-प्रभारी पर चुनावों की रणनीति बनाने के साथ ही उम्मीदवारों के चयन और प्रमुख मुद्दों को धार देने की जिम्मेदारी होती है। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के चुनावी कार्यक्रमों की रूपरेखा भी उनके द्बारा तय की जाती है। हिमाचल प्रदेश में फिलहाल भाजपा का शासन है और जयराम ठाकुर मुख्यमंत्री हैं। इस साल के आखिर में विधानसभा चुनाव होने हैं। भाजपा ने दावा किया है कि हर चुनाव में सरकार बदलने की परंपरा को वह इस बार हिमाचल प्रदेश में तोड़ेगी, जैसे कि हाल ही में उसने उत्तराखंड में कर दिखाया है।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.