BJP : पुड्डुचेरी में भाजपा महिला मोर्चा राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक

Samachar Jagat | Saturday, 26 Mar 2022 03:18:02 PM
BJP :  Mahila Morcha National Executive meeting in

पुड्डुचेरी : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के महिला मोर्चा की एक दिवसीय बैठक तमिलनाडु की विधायक तथा भाजपा के महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष वनथी श्रीनिवासन के नेतृत्व में यहां शनिवार को एक निजी होटल में आयोजित की गई। कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक पार्टी महिला मोर्चा के सदस्यों ने इस बैठक में हिस्सा लिया। बैठक में पुड्डुचेरी के गृह मंत्री ए नामासीवायम तथा भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वी सामिनाथन भी मौजूद रहे।

पार्टी सूत्रों के मुताबिक इस बैठक में हाल ही में हुए पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों में भाजपा के चार राज्यों में जीत दर्ज करने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा गृह मंत्री अमीत शाह को धन्यवाद दिया गया।इस बैठक में भाजपा के नेतृत्व में केंद्र तथा राज्य में महिलाओं के लिए लागू की गई योजनाओं पर चर्चा हुई तथा नई योजनाओं की सिफारिश की गई। 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.