BJP Meeting: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कांग्रेस को लेकर दिया बड़ा बयान

Samachar Jagat | Tuesday, 24 Jan 2023 09:16:54 AM
BJP meeting: BJP national president JP Nadda gave a big statement about Congress

इंटरनेट डेस्क। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने जयपुर में कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। भाजपा कार्यसमित की बैठक में हिस्सा लेने आए नड्डा ने कहा की भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है जो राष्ट्रीय पार्टी है बाकी सब तो पारिवारिक पार्टी है। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि कांग्रेस देश से अस्त हो चुकी है। 

जानकारी के अनुसार अपने कार्यक्राल के विस्तार के बाद नड्डा का पहला राजस्थान दौरा है और इस साल राजस्थान में विधानसभा चुनाव है ऐसे में माना जा रहा है की नड्डा का यह दौरा राजस्थान में भाजपा का चुनावी शंखनाद है। नड्डा ने जयपुर के ईपी हाल में पार्टी की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक के समापन सत्र को संबोधित किया। 

इस दौरान बैठक में तय किया गया की जन आक्रोश अभियान की तर्ज पर अब जिला स्तर पर राज्य की अशोक गहलोत सरकार के खिलाफ 15 फरवरी से 15 मार्च तक प्रदर्शन और सभा की जाएंगी।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.