लखीमपुर खीरी घटना के विरोध में प्रदर्शन करने पर भाजपा सांसद वरुण गांधी की अनदेखी..! भारतीय जनता पार्टी की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी में वरुण गांधी और मेनका गांधी को नहीं मिली जगह, यहां देखें लिस्ट ?

Samachar Jagat | Thursday, 07 Oct 2021 02:15:40 PM
BJP MP Varun Gandhi ignored for protesting against Lakhimpur Kheri incident..! Varun Gandhi and Maneka Gandhi did not get place in the new National Executive of Bharatiya Janata Party, see the list here?

इंटरनेट डेस्क। गांधी परिवार के दो सदस्यों को बड़ा झटका लगा है। दरअसल भारतीय जनता पार्टी ने आज गुरुवार को नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी समिति का गठन किया है जिसमें से वरुण गांधी और उनकी मां मेनका गांधी को बाहर का रास्ता दिखा दिया है। दोनों को ही पार्टी ने नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी में शामिल नहीं किया है। दोनों को ही सरकार की नीतियों के खिलाफ जाकर बयानबाजी करने और एंटी पार्टी एक्ट के तहत राष्ट्रीय कार्यकारिणी से बाहर किया गया है। 

 

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री @JPNadda ने राष्ट्रीय कार्यसमिति एवं राष्ट्रीय कार्यसमिति के लिए विशेष आमंत्रित और स्थायी आमंत्रित (पदेन) सदस्यों की नियुक्ति की। https://t.co/7FRFUICsx7

— BJP (@BJP4India) October 7, 2021

भारतीय जनता पार्टी के आधिकारिक ट्विटर हैंडल के अनुसार, आज गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी का गठन किया गया है जिसमें से पीलीभीत से बीजेपी सांसद वरुण गांधी और सुल्तानपुर से सांसद मेनका गांधी को जगह नहीं दी गई है। 

वरुण गांधी लखीमपुर खीरी घटना के विरोध में लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं। वहीं उन्होंने यूपी बीजेपी के खिलाफ बयानबाजी की थी। उन्होंने कहा कि वीडियो बिल्कुल साफ है, विरोध करने वालों की हत्या कर उन्हें खामोश नहीं किया जा सकता है। बेगुनाह किसानों का खून बहाने वालों की जवाबदेही तय होनी चाहिए। 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.