BMC : बीएमसी दुकानों में मराठी भाषा में लिखे साइनबोर्ड के लिए सर्वे करेगी

Samachar Jagat | Wednesday, 01 Jun 2022 01:06:00 PM
BMC  : BMC will conduct survey for signboards written in Marathi language in shops

मुंबई |  बृहनमुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) ने कहा है कि वह यह पता करने के लिए सर्वेक्षण करेगी कि शहर में दुकानों और प्रतिष्ठानों में मुख्यरूप से मराठी भाषा में लिखे साइन बोर्ड लगाने के नियम का पालन किया जा रहा है अथवा नहीं। बीएमसी ने दुकानों और प्रतिष्ठानों के लिए अपने साइन बोर्ड मराठी भाषा में लिखे होने और उन्हें प्रमुखता से दिखाने की समयसीमा 31 मई तय की थी।

बीएमसी ने मंगलवार को एक विज्ञप्ति जारी करके कहा कि नियमों का उल्लंघन करने वाली दुकानों और प्रतिष्ठानों के खिलाफ उचित प्रशासनिक और कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इसमें कहा गया है कि सर्वेक्षण का कार्य अगले आठ से दस दिनों में किया जाएगा। गौरतलब है कि इस वर्ष बीएमसी के चुनाव होने हैं और दुकानों तथा प्रतिष्ठानों में मराठी भाषा में साइन बोर्ड शिव सेना और उसकी प्रतिद्बंद्बी महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना आदि के लिए प्रमुख राजनीतिक मुद्दा रहा है।

मार्च में महाराष्ट्र विधानमंडल में एक कानून पारित किया गया था जिसमें दुकानों और प्रतिष्ठानों के लिए मराठी भाषा में लिखे साइनबोर्ड लगाना अनिवार्य किया गया था। इसके बाद शिव सेना नीत राज्य सरकार ने कानून को लागू करने के संबंध में आदेश जारी किया था। 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.