West Bengal के नए राज्यपाल के रूप में बुधवार को शपथ ग्रहण करेंगे बोस

Samachar Jagat | Tuesday, 22 Nov 2022 09:42:27 AM
Bose to take oath as the new Governor of West Bengal on Wednesday

कोलकाता : सी वी आनंद बोस बुधवार को पश्चिम बंगाल के नए राज्यपाल के रूप में शपथ ग्रहण करेंगे। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 17 नवंबर को पश्चिम बंगाल के नए राज्यपाल नामित किए जाने वाले बोस यहां राज भवन में शपथ ग्रहण करेंगे।

अधिकारी के मुताबिक, शपथ ग्रहण कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, विधानसभा अध्यक्ष बिमान बंदोपाध्याय और नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी सहित कई अन्य गणमान्य हस्तियां मौजूद होंगी। राज्यपाल को उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश द्बारा शपथ दिलाई जाती है। भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के 1977 बैच के केरल कैडर के सेवानिवृत्त अधिकारी बोस राज्यपाल के रूप में ला गणेशन की जगह लेंगे। 2011 में सेवानिवृत्त होने से पहले उन्होंने कोलकाता में राष्ट्रीय संग्रहालय के प्रशासक के रूप में कार्य किया था। 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.