ByElection : पश्चिम बंगाल में 4 विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव के लिए भाजपा ने स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी की, स्मृति ईरानी, गिरिराज सिंह सहित ये 20 नेता करते दिखेंगे बंगाल में बीजेपी के लिए चुनाव प्रचार

Samachar Jagat | Friday, 08 Oct 2021 01:26:32 PM
ByElection  :BJP released the list of star campaigners for the by-elections to be held on 4 assembly seats in West Bengal, these 20 leaders including Smriti Irani, Giriraj Singh will be seen campaigning for BJP in Bengal

इंटरनेट डेस्क। पश्चिम बंगाल सहित देश के कई विधानसभा सीटों पर और उपचुनाव होंगे। इन उपचुनावों में पश्चिम बंगाल में चार विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होगा। इस संबंध में भारतीय जनता पार्टी ने पश्चिम बंगाल की 4 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए स्टार प्रचारकों की सूची आज शुक्रवार को जारी कर दी है। स्टार प्रचारकों की लिस्ट में सुकांत मजूमदार, दिलीप घोष, सुवेंदु अधिकारी, स्मृति ईरानी, ​​हिमंत बिस्वा सरमा, गिरिराज सिंह और लॉकेट चटर्जी सहित 20 नेताओं के नाम हैं।

 

भारतीय जनता पार्टी ने पश्चिम बंगाल की 4 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दिया है।

सूची में सुकांत मजूमदार, दिलीप घोष, सुवेंदु अधिकारी, स्मृति ईरानी, ​​हिमंत बिस्वा सरमा, गिरिराज सिंह और लॉकेट चटर्जी सहित 20 नेताओं के नाम हैं। pic.twitter.com/JRY8UnG9bw

— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 8, 2021

एएनआई न्यूज एजेंसी के अनुसार, रूपा गांगुली, अर्जुन सिंह, निसिथ प्रमाणिक, जॉन बार्ला, अमिताभ चक्रवर्ती, राहुल सिन्हा सहित कई अन्य लोगों को भी बंगाल में चुनाव प्रचार की जिम्मेदारी सौंपी है। 

अग्निमित्रा पॉल, मजूफा खातून, देबाश्री चौधरी, सुभाष सरकार भी बंगाल में भारतीय जनता पार्टी के लिए उपचुनावों में प्रचार करते नजर आएंगे। जल्द ही भारतीय जनता पार्टी का बंगाल में उपचुनाव के लिए प्रचार अभियान शुरू होगा। 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.