Social Media में मुख्यमंत्री बघेल के खिलाफ टिप्पणी करने वाले पर मामला दर्ज

Samachar Jagat | Friday, 09 Sep 2022 10:23:54 AM
Case registered against those who commented against Chief Minister Baghel on social media

रायपुर : सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और कांग्रेस के अन्य नेताओं के खिलाफ कथित रूप से आपत्तिजनक टिप्पणी के साथ एक वीडियो पोस्ट करने के आरोप में पुलिस ने एक महिला के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि शहर के सिविल लाइंस थाना पुलिस ने फ़ेसबुक पर मुख्यमंत्री बघेल और पार्टी के अन्य नेताओं खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप में वंदना राठौर के खिलाफ मामला दर्ज किया है। उन्होंने बताया कि एनएसयूआई के पदाधिकारियों की शिकायत पर यह मामला दर्ज किया गया है। एनएसयूआई पदाधिकारियों ने पुलिस में शिकायत दी थी कि इस महीने की छह तारीख को वंदना राठौर के फ़ेसबुक अकाउंट से मुख्यमंत्री बघेल, गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू तथा अन्य नेताओं का वीडियो पोस्ट किया गया था और इनके खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी की गई। उन्होंने बताया कि शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और इसकी जांच कर रही है। 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.