- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। दिल्ली की सीमाओं पर जारी किसान आंदोलन के बीच एक बार फिर से केन्द सरकार ने कृषि कानूनों को रद्द करने की मांग को ठुकरा दिया है। तीन नए कृषि कानूनों को लेकर आज दिल्ली के विज्ञान भवन में किसान संगठनों के नेताओं और केंद्रीय मंत्रियों के बीच बैठक हो रही है। बैठक में केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, पीयूष गोयल और सोम प्रकाश ने किसान संगठनों के नेताओं के साथ चर्चा की।
खबरों के अनुसार, सरकार की इन कानूनों को रद्द करने पर सहमति नहीं बनी है। केन्द्र सरकार ने एक बार फिर से किसानों की कृषि कानूनों को रद्द करने की मांग को ठुकरा दिया। बताया जा रहा है कि केन्द्र सरकार ने तीनों नए कृषि कानूनों के लिए एक कमेटी बनाने का किसानों को प्रस्ताव दिया है। गौरतलब है कि तीन नए केन्द्रीय कानूनों को लेकर राष्ट्रीय राजधानी की सीमाओं पर लम्बे समय से किसानों द्वारा आंदोलन किया जा है।