Chhatth Puja 2021 : छठ महापर्व पर जहरीले झागों के बीच ही यमुना नदी में छठ पूजा मनाने को विवश व्रती...भाजपा सांसद मनोज तिवारी बोले- हम प्रतिबंध को तोड़ेंगे, सोनिया विहार यमुना घाट जाएंगे

Samachar Jagat | Wednesday, 10 Nov 2021 03:33:33 PM
Chhatth Puja 2021 :  On the occasion of Chhath Mahaparva, amidst poisonous foams, a fasting person is compelled to celebrate Chhath Puja in Yamuna river.

 

इंटरनेट डेस्क। छठ महापर्व नई दिल्ली में भी बड़ी धूमधाम से मनाया जा रहा है। इसका बड़ा कारण राष्ट्रीय राजधानी में बड़ी संख्या में बिहार और उत्तर प्रदेश के लोगों का निवास करना है। लेकिन दिल्ली में यमुना नदी ही सिर्फ एकमात्र बड़ा जल का स्रोत हैं जहां छठ पूजा के व्रती पानी में खड़े होकर ढ़लते सूर्य को अर्घ्य देती है। लेकिन पिछले कई सालों से दिल्ली में कई इलाकों में बहने वाली यमुना नदी से जहरीला झाग निकल रहा है। ये जहरीला झा पूरी नदी पर दिखाई देगा।

मतलब यहां होने होकर व्रती जब पानी में डुबकी लगाकर निकलेंगे तो वे पूरे जहरीले झाग में सन जाएंगे। सबसे बड़ी बात ये है कि ये स्वास्थ्य के नजरिये से बड़ा ही घातक सिद्ध होगा। दिल्ली भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व अध्यक्ष मनोज तिवारी ने हालांकि कहा है कि वे यमुना नदी में जाकर जहरीले झागों के बीच ही छठ पूजा मनाने वाले हैं। हालांकि हाईकोर्ट ने भी यहां लोगों के नहाने पर रोक लगाई हुई है। इसका बड़ा कारण नदी से निकल रहा टॉक्सिस फॉम है। 

आज बुधवार को मीडिया से बातचीत करते हुए भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि हम उस प्रतिबंध को नहीं मानते और हम इस प्रतिबंध को तोड़ रहे हैं। हम जाएंगे (सोनिया विहार यमुना घाट) और जो रोकने वाले होंगे हम उन लोगों से जूझेंगे। 

 

 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.