Chhattisgarh : सात नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

Samachar Jagat | Saturday, 30 Apr 2022 01:33:28 PM
Chhattisgarh : Seven Naxalites surrendered

सुकमा : छत्तीसगढ  के सुकमा जिले के चितलनार क्षेत्र में विभिन्न नक्सली गतिविधियों में शामिल रहे सात नक्सलियों ने पूना नार्कोम अभियान से प्रभावित होकर आत्मसमर्पण कर दिया है।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि छत्तीसगढ शासन की पुनर्वास नीति के प्रचार- प्रसार तथा सुकमा पुलिस द्बारा चलाये जा रहे पूना नार्कोम अभियान से प्रभावित होकर पुलिस अधिक्षक कार्यलय में डीएसपी नक्सल ऑप्स रजत कुमार नाग के समक्ष वेट्टी लक्ष्मण उर्फ लक्ष्मा, कवासी कोसा,सोड़ी बदरू ने बिना हथियार के कल आत्मसमर्पण कर दिया है। जबकि चार अन्य नक्सलियों ने जिला मुख्यालय सहित कुकानार थाना क्षेत्र में आत्मसमर्पण किया है। सभी आत्मसमर्पित नक्सली चितलनार क्षेत्र में घटित विभिन्न नक्सली गतिविधियों में शामिल रहे है। नक्सलियों को मुख्यधारा से जोड़ने के लिए आत्मसमर्पितों को शासन के पुनर्वास योजना के तहत प्रोत्साहन राशि और अन्य सुविधाएं प्रदान की जाएंगी।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.