Maharashtra के मुख्यमंत्री, उप मुख्यमंत्री ने लोगों को दी ईद की बधाई

Samachar Jagat | Tuesday, 03 May 2022 10:05:08 AM
Chief Minister of Maharashtra, Deputy Chief Minister congratulated the people on Eid

मुंबई : महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और उप मुख्यमंत्री अजीत पवार ने मंगलवार को राज्य के लोगों को ईद-उल-फितर की बधाई दी। श्री ठाकरे ने अपने संदेश में कहा, ''यह एक ऐसा त्योहार है जो करुणा और परोपकार के महत्व को बतलाता है। सामाजिक प्रतिबद्धता का संदेश देने वाला यह पर्व सभी के जीवन में खुशी, संतोष और समृद्धि लाए।’’

श्री पवार ने कहा, ''ईद-उल-फितर सभी के जीवन में खुशी, समृद्धि, उत्साह और अच्छा स्वास्थ्य लाता है। यह समाज में एकता, समानता और भाईचारे की भावना को बढता है। उन्होंने कहा, ''रमज़ान ईद के अवसर पर, आइए वंचित भाइयों की मदद करें और उनके जीवन में खुशियाँ लाएं। आइए इस वर्ष की ईद को एकता, खुशी और उत्साह के साथ मनाएं। आइए दुनिया को मानव कल्याण और विश्व भाईचारे का संदेश दें।’’ 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.