Chief Secretary Transferred : पुड्डुचेरी के मुख्य सचिव का दिल्ली तबादला

Samachar Jagat | Wednesday, 20 Apr 2022 11:10:25 AM
Chief Secretary Transferred : Puducherry Chief Secretary transferred to Delhi

पुड्डुचेरी: केंद्रीय गृह मंत्रालय ने पुड्डुचेरी के मुख्य सचिव अश्विनी कुमार को राष्ट्रीय राजधानी स्थानांतरित कर दिया है।मंगलवार शाम को जारी एक आदेश में यह जानकारी दी गयी। आदेश के मुताबिक भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस ) राजीव वर्मा को केंद्र शासित प्रदेश का मुख्य सचिव बनाया गया है।  वह वर्तमान में अरुणाचल प्रदेश के मुख्य सचिव के रूप में कार्यरत हैं।

गौरतलब है कि पिछली कांग्रेस-द्रमुक गठबंधन सरकार के दौरान तत्कालीन उपराज्यपाल किरण बेदी के इस आरोप के बाद तत्कालीन मुख्य सचिव मनोज कुमार परिदा का तबादला कर दिया गया था कि वह मुख्यमंत्री वी. नारायणसामी के समर्थन में काम कर रहे हैं। उनकी जगह नवंबर 2०17 में अश्विनी कुमार को मुख्य सचिव बनाया गया था। सरकार बदलने के बाद कहा जाने लगा कि श्री कुमार और वर्तमान मुख्यमंत्री एन. रंगास्वामी के बीच मतभेद हैं। इसी पृष्ठभूमि में, 24 अप्रैल को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की पुड्डुचेरी यात्रा से ठीक पहले अश्विनी कुमार का तबादला कर दिया गया है। 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.