- SHARE
-
जयपुर। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री एवं रसायन व उर्वरक मंत्री जगत प्रकाश नड्डा का आज जन्मदिन है। उनका जन्म आज ही के दिन यानी 2 दिसंबर 1960 को पटना में हुआ था।
जन्मदिन पर राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जेपी नड्डा का बधाई दी है। भजनलाल शर्मा ने एक्स के माध्यम से कहा कि भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री एवं रसायन व उर्वरक मंत्री जगत प्रकाश नड्डा को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। आपका दूरदर्शी नेतृत्व, अटूट समर्पण और राष्ट्रहित में किए गए अथक प्रयास हम सभी के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहे हैं। बालाजी महाराज की कृपा आप पर सदैव बनी रहे और आपको उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं यशस्वी जीवन का आशीर्वाद मिले।
वहीं उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने भी जेपी नड्डा को जन्मदिन की बधाई दी है। उन्होंने एक्स के माध्यम से कहा कि भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष, केंद्रीय मंत्री, करोड़ों कार्यकर्ताओं के प्रेरणास्रोत और कुशल संगठनकर्ता जेपी नड्डा को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। आप सदैव स्वस्थ एवं प्रसन्न रहें, प्रभु श्रीराम जी आपको दीर्घायु जीवन प्रदान करें।
PC: X
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें