लखनऊ में भारतीय जनता युवा मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति में शामिल हुए सीएम योगी, कार्यकर्ताओं से बोले - 4.5 साल में उत्तर प्रदेश देश की दूसरी अर्थव्यवस्था बन गया, बीजेपी के शासन में ये दिन आया

Samachar Jagat | Friday, 01 Oct 2021 05:47:35 PM
CM Yogi, who joined the State Working Committee of Bharatiya Janata Yuva Morcha in Lucknow, told the workers - Uttar Pradesh became the second economy of the country in 4.5 years, this day came under the rule of BJP

इंटरनेट डेस्क। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आज शुक्रवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में उत्तर प्रदेश बीजेपी के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल हुए। प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने आज मीडिया से बात करते हुए कहा कि दूसरे देशों के राजदूत यहां आते थे तब हमें उ.प्र. का परिचय देना होता था तब हम उन्हें कहते थे कि हम आबादी में नंबर 1 राज्य है लेकिन हम देश की छठी अर्थव्यवस्था है। लेकिन 4.5 साल में उत्तर प्रदेश देश की दूसरी अर्थव्यवस्था बन गया है।

 

दूसरे देशों के राजदूत यहां आते थे तब हमें उ.प्र. का परिचय देना होता था तब हम उन्हें कहते थे कि हम आबादी में नंबर 1 राज्य है लेकिन हम देश की छठी अर्थव्यवस्था है। लेकिन 4.5 साल में उत्तर प्रदेश देश की दूसरी अर्थव्यवस्था बन गया है: लखनऊ में योगी आदित्यनाथ,उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री pic.twitter.com/vLpzIncvMO

— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 1, 2021

एएनआई न्यूज एजेंसी के अऩुसार, यूपी के सीएम योगी आदित्यानाथ ने एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश के लिए अगले 6 वर्ष अत्यंत महत्वपूर्ण होने वाले हैं क्योंकि अगले 6 वर्ष के अंदर उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था को देश की नंबर एक अर्थव्यवस्था के रूप में स्थापित करना हैं। 

 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.