Congress: भारत जोड़ो के बाद कांग्रेस करेगी हाथ से हाथ जोड़ो अभियान की शुरूआत

Samachar Jagat | Wednesday, 25 Jan 2023 08:46:00 AM
Congress: After Bharat Jodo, Congress will start Hath Se Hath Jodo campaign

इंटरनेट डेस्क। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा अपने अंतिम पड़ाव की और है 30 जनवरी को राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा समाप्त हो जाएगी। कन्याकुमारी से शुरू हुई यात्रा जम्मू कश्मीर के श्रीनगर में झंडा लहराने के साथ ही पूरी जाएगी। इस यात्रा के समाप्त होने के साथ ही कांग्रेस अब हाथ से हाथ जोड़ो अभियान की शुरूआत करने जा रही है। 

इस अभियान की शुरूआत 26 जनवरी से होगी। कांग्रेस पार्टी के समस्त संगठनों के नेता कार्यकर्ता तथा ब्लाक कांग्रेस कमेटी कार्यकर्ता आगामी 26 जनवरी से शुरू होने वाले हाथ से हाथ जोड़ो कार्यक्रम में घर-घर तक पहुंचेंगे। भारत जोड़ो यात्रा की तर्ज पर 26 जनवरी से शुरू होने वाले हाथ से हाथ जोड़ो कार्यक्रम में कांग्रेस घर-घर तक राहुल गांधी का संदेश पहुंचाएगी। 

इसके साथ ही इस अभियान के तहत कांग्रेस केंद्र की भाजपा सरकार की समस्त जन विरोधी नीतियों को जनता के बीच ले जाएगी। इस दौरान लोगों को भाजपा की जन विरोधी नितियों के बारे में बताया जाएगा। 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.