Congress leaders : मान के आवास पर कांग्रेस नेताओं ने किया प्रदर्शन

Samachar Jagat | Thursday, 09 Jun 2022 01:19:25 PM
Congress leaders  : Congress leaders demonstrated at Mann's residence

चंडीगढ |  पंजाब कांग्रेस नेताओं ने आज मुख्यमंत्री भगवंत मान के कथित रूप से मिलने से इन्कार करने के बाद उनके आवास पर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदेश में बिगड़ती कानून एवं व्यवस्था एवं विपक्ष के नेताओं के खिलाफ कथित कानूनी एजेंसियों के दुरुपयोग समेत विभिन्न मुद्दों पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अमरिदर सिह राजा वडिग, विधानसभा में विपक्ष के नेता परताप सिह बाजवा, पूर्व उप-मुख्यमंत्री ओ पी सोनी, मंत्री सुखजिदर सिह रंधावा समेत पार्टी के विधायक एवं पूर्व विधायक मुख्यमंत्री से मिलने उनके आवास पर गये थे।

करीब आधे पौने घंटे बाद उन्हें अंदर बुलाया गया लेकिन मुख्यमंत्री की तरफ से आज व्यस्तता का हवाला देते हुए मिलने से इन्कार कर दिया गया और कल दोपहर बाद एक बजे मिलने को कहा गया। इसके बाद कांग्रेस नेता विरोध प्रदर्शन करने लगे और आम आदमी पार्टी सरकार तथा मुख्यमंत्री के खिलाफ नारेबाजी भी की। इस बीच पुलिस के साथ भी कांग्रेस नेताओं की बहस हुई। 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.